
- पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों को भारत के उज्जवल भविष्य की झलक दिखाई
(Gurugram News) गुरुग्राम। भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के जरिए उज्जवल भारत के भविष्य की झलक लोगों के सामने प्रस्तुत करते हैं। यह बात उन्होंने रविवार को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांझा की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के संवाद में देशवासियों को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल की काली छाया का स्मरण कराया। संविधान की रक्षा करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता, भारत की सांस्कृतिक पहचान और विश्व में उसकी प्रतिष्ठा का जिक्र किया।
यह केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि संवेदना, संस्कार और सेवा का प्रतीक
पौधारोपण विषय पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि संवेदना, संस्कार और सेवा का प्रतीक है। भाजपा हरियाणा परिवार ने भी संकल्प लिया है कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी माता के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएगा।
इस अवसर पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, विधायक मुकेश शर्मा, बिमला चौधरी, तेजपाल तंवर, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी, राजीव जेटली, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, संदीप जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, अरूण यादव, नगर निगम पार्षद कुलदीप यादव, सहित पार्टी एवं संगठन के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : Gurugram News : प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग: जेपी नड्डा