Govt Serious About Women’s Health कैंप में सैकड़ों महिलाओं के हीमोग्लोबिन व शुगर के किए टेस्ट
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
Govt Serious About Women’s Health: महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा द्वारा संत शीतल गिरी स्कूल में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में सैकड़ों महिलाओं को हीमोग्लोबिन और शुगर का निशुल्क टेस्ट कराया गया व उन्हें निशुल्क दवाईयां भी दी गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर मदन चौहान रहे। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष नीलम शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
देश की हर महिला स्वस्थ रहे Govt Serious About Women’s Health
मुख्य अतिथि मेयर मदन चौहान ने कहा कि सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर है। देश की हर महिला स्वस्थ रहे, इसके लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चलाई गई है। इसके अलावा सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में महिलाओं को निशुल्क उपचार दिया जा रहा है। समय समय पर निशुल्क चेकअप कैंप भी लगाए जाते है। मौके पर में जिला महामंत्री मनीषा अग्रवाल, विभा गुप्ता, उपाध्यक्ष विजय बब्बर, मंडल महामंत्री मनोरमा चौधरी, रितु भटनागर, कोषाध्यक्ष मीना सिंघाल व ममता सेन, नेहा आदि मौजूद रहे।