- प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के विभिन्न गुर
 - महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ आत्मविश्वास व आत्मरक्षा की जरूरत होती है – संजय जोशी
 - इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के गुरु सीखाना है – कविता रानी
 
Aaj Samaj (आज समाज),Government Women’s College, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
राजकीय महिला महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ में आज दिनांक 24/11/2023 को महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया ।
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य श्री संजय जोशी ने बताया कि आज महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ आत्मविश्वास व आत्मरक्षा की जरूरत होती है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण के जरिए छात्राओं में शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक मानसिक व आत्मिक बल का विकास होगा । यह कार्यशाला छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने व आत्मरक्षा के प्रति सजग करने में सहायक होगी।
प्रशिक्षक लोकेश सैनी ने बताया कि अच्छा जीवन जीने के लिए शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आत्मरक्षा भी आनी चाहिए । उन्होंने छात्राओं को प्रायोगिक तौर पर आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए। उन्होंने सिखाया कि किस प्रकार हमलावर के द्वारा हाथ, कलाई, पीठ व चेहरे इत्यादि पर हमला किए जाने की स्थिति में छात्राएं स्वयं अपना बचाव कर सकती है।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती कविता रानी ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के गुरु सीखाना है ताकि छात्राएं आत्मविश्वास के साथ किसी भी हालात से निपटने में सक्षम हो सकें तथा साथ ही दूसरों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन सकेंगी। उन्होंने छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण हासिल करने की अपील की। इस अवसर पर उप -प्राचार्य श्री महेंद्र सिंह ने प्रशिक्षक लोकेश सैनी का महाविद्यालय की तरफ से आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर डॉ. मक्खन सिंह, डॉ. महेश सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. शर्मिला, डॉ. सुमन, डॉ. ज्योति व श्रीमती ज्योति शर्मा उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : Beti Bachao Beti Padhao अभियान “म्हारी लाडो म्हारी शान“ कार्यक्रम का आयोजन
Connect With Us: Twitter Facebook


