Punjab News Update : मुश्किल घड़ी में सरकार लोगों के साथ : खुड्डियां

0
88
Punjab News Update : मुश्किल घड़ी में सरकार लोगों के साथ : खुड्डियां
Punjab News Update : मुश्किल घड़ी में सरकार लोगों के साथ : खुड्डियां

कैबिनेट मंत्रियों ने पाकिस्तानी ड्रोन हमले से घायल हुए लोगों का हाल जाना

Punjab News Update (आज समाज), फिरोजपुर। पाकिस्तानी सेना द्वारा पिछले कुछ दिन से प्रदेश के लगभग सभी सरहदी जिलों को निशाना बनाकर फायरिंग की जा रही है। इस दौरान कुछ रॉकेट और ड्रोन के रिहायशी एरिया में गिरने से कुछ लोग घायल हो गए। जिनका उपचार प्रदेश के अस्पतालों में फरिश्ते स्कीम के तहत फ्री किया जा रहा है। इस बीच कैबिनेट मंत्रियों गुरमीत सिंह खुड्डियां और हरदीप सिंह मुंडियां ने जिला फिरोजपुर का दौरा करके सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात का जायजा लिया।

कैबिनेट मंत्रियों द्वारा पाकिस्तान द्वारा किए ड्रोन हमलों के दौरान गांव खाई फेमे की के घायल हुए लोगों से स्थानीय अस्पताल में पहुंचकर बातचीत की गई और हाल चाल पूछा गया। उन्होंने घायलों और उनके परिवारिक सदस्यों को सरकार और प्रशासन से पूरी सहायता का भरोसा दिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहे सरकरी अमला

इस दौरान कैबिनेट मंत्रियों ने अस्पताल के डॉक्टरों, स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत करके स्थिति का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध दवाओं, डाक्टरों और अन्य जरूरी सुविधाओं का अग्रिम प्रबंध और स्टाक रखने के लिए कहा ताकि किसी भी किस्म की हंगामी स्थिति या इमरजेंसी के दौरान दिक्कत न आए। कैबिनेट मंत्रियों ने फिरोजपुर वासियों से अपील की कि वे इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले निदेर्शों का पालन हर हाल में सुनिश्चित करें ताकि वे सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि देश और देशवासियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।

सरकार की एडवाइजरी को गंभीरता से लें

उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सिविल और पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार सलाहकारियां जारी कर रहा है और विभिन्न माध्यमों के जरिए लोगों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी ब्लैकआउट का पूरी सख्ती से पालन करना सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना से बचा जा सके।

कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि पंजाब राज्य अपने देश और देश की सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पंजाब सरकार और जिला प्रशासन ऐसी नाजुक स्थिति में जिला वासियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद भी स्थिति पर पूरी नजर रख रहे हैं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घड़ी में आपसी सहयोग और भाईचारा बना कर रखना बहुत जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब के 10 जिलों में रहा ब्लैकआउट