Gold Price Today : सोने और चांदी के भाव में गिरावट आनी शुरू हो गई है। आज (20 जून) भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजारों में आज भी सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी के भाव में अब तेज गिरावट देखने को मिल रही है। सोना आज 758 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 98503 पर खुला।
जीएसटी के साथ 24 कैरेट सोना अभी भी एक लाख रुपये से ऊपर है। चांदी 105592 रुपये प्रति किलोग्राम है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से सोने और चांदी के हाजिर भाव जारी कर दिए गए हैं। इनमें जीएसटी लागू नहीं है। IBJA सोने के भाव दो बार जारी करता है, एक बार दोपहर 12 बजे और फिर शाम 5 बजे के आसपास।
सोने के भाव इस समय ज्यादातर शहरों में एक लाख के पार चल रहे हैं। आम लोगों के लिए इस समय सोने के आभूषण बनाना एक सपने जैसा लग रहा है। भारतीय महिलाएं खास तौर पर सोने के आभूषणों की शौकीन हैं। IBJA ने 20 जून के लिए सोने के भाव जारी कर दिए हैं। बता दें कि IBJA की ओर से जारी किए गए भाव में जीएसटी शामिल नहीं है।
आज सोने का ताजा भाव क्या है?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 98109 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का मौजूदा भाव 90229 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 73878 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 57624 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 105592 रुपये प्रति किलोग्राम है।
दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,220 प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 22 कैरेट की कीमत ₹92,810 प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में सोने की कीमतें
कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,660 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,090 प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत
चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 92,660 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,01,090 प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में सोने की कीमतें
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 92,660 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,01,090 प्रति 10 ग्राम है।
बैंगलोर में सोने की कीमतें
बैंगलोर में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 92,660 और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,01,090 प्रति 10 ग्राम है।
हैदराबाद में सोने की कीमतें
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,660 और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,090 प्रति 10 ग्राम है।
यह भी पढ़े : IRDAI Rule : पॉलिसीधारक और नॉमिनी दोनों की एक साथ मृत्यु होने पर , कैसे करे बीमा राशि को क्लेम