Gita Jayanti Mahotsav : जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव होगा 29 नवंबर से

0
66
Gita Jayanti Mahotsav : जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव होगा 29 नवंबर से
हरियाणा दिवस और गीता महोत्सव को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव द्वारा ली गई वीसी से जुड़ते डीसी मोहम्मद इमरान रजा।
  • जिला में उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा हरियाणा दिवस: डीसी

Gita Jayanti Mahotsav (आज समाज) जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का श्रद्धाभाव और उत्साहपूर्वक 29 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजन किया जाएगा। डीसी ने गीता महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर गुरूवार को अधिकारियों के साथ मंथन किया और निर्देश दिए कि समय रहते सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि गीता महोत्सव का हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ होगा। इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश के सभी डीसी और संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) से हरियाणा दिवस और गीता महोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

धार्मिक ग्रंथ गीता पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी

इसके बाद तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समा बांधा जाएगा। इस दौरान धार्मिक ग्रंथ गीता पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। गीता महोत्सव में विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। इसी क्रम में हरियाणा सरकार द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी हरियाणा दिवस को पूरे उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा।

जींद जिला मुख्यालय पर एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्यता और गरिमामयी ढंग से आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणवी लोक कलाओं पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वीसी उपरांत डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जींद में हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में किया जाएगा।

पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में जिला के विश्वविद्यालय महाविद्यालयों और विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी, ऑर्केस्ट्रा और पेंटिंग आदि गतिविधियां शामिल रहेंगी। डीसी ने बताया कि हरियाणा दिवस पर पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी दिखाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां समय रहते पूरी करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रन फॉर यूनिटी में राष्ट्रीय एकता के साथ दौड़ेंगे समस्त जिलावासी

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। जींद के पुलिस लाइन से शुक्रवार को सुबह सात बजे शुरू होने वाली रन फॉर यूनिटी को बतौर मुख्यअतिथि हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल मिढ़ा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह भी पढे : Jind News : खेत में बने कमरे में आग लगने से दो किसान जिंदा जले