Ganesh Chaturthi Update : श्रद्धालुओं ने लाल बाग के महाराजा को किया घरों में विराजमान

0
62
Ganesh Chaturthi Update : श्रद्धालुओं ने लाल बाग के महाराजा को किया घरों में विराजमान
भगवान गणपति की पूजा करते हुए श्रद्धालु।
  • जिला में जगह-जगह सजाए गए हैं भव्य गणेश पंडाल

Ganesh Chaturthi Update (आज समाज) जींद। गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर बुधवार को श्रद्धालुओं ने भगवान गणति को घरों में विराजमान किया। वहीं समाजसेवी संस्थाओं ने पंडालों में भगवान गणपति को स्थापित किया। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। आगामी 10 दिन तक श्रद्धालु पंडालों में भगवान गणपति की पूजा करेंगे। स्कीम नंबर 19 स्थित दंत चिकित्सक डॉ. विवेक सिंगला ने अपने आवास पर भगवान गणपति की स्थापना की।

ढ़ेर सारी सुख, समृद्धि, बुद्धि और खुशी

भक्तगण भगवान गणेश को दस दिनों के लिए अपने घर ले आते हैं तथा पूरी आस्था और श्रद्धा से मूर्ति की स्थापना करते हैं। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि जब गणेश भगवान घर पर आते हैं तो ढ़ेर सारी सुख, समृद्धि, बुद्धि और खुशी ले आते हैं। हालांकि जब वो हमारे घर से प्रस्थान करते हैं तो हमारी सारी बाधाएं तथा परेशानियों को साथ ले जाते हैं। गणेश महोत्सव को लेकर जिला में जगह-जगह भव्य गणेश पंडाल सजाए गए हैं।

बुधवार को प्रथम दिन श्री गणपति जी की मूर्ति स्थापना की गई और पूजन कार्यक्रम हुए। रात को सभी पंडालों में स्थानीय तथा बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। d

दस दिन बाद गणेश विसर्जन किया जाएगा

श्रद्धालुओं ने यहां पूजा अर्चना कर सुखद भविष्य की कामना की। वहीं मुख्य बाजार में भी भगवान गणपति की पूजा के लिए पंडाल सजाया गया। ठीक दस दिन बाद गणेश विसर्जन किया जाएगा। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने कहा कि भगवान गणपति लोगों के जीवन से सभी बाधाओं और मुश्किलों को हटाते है साथ ही साथ उनके जीवन को खुशियों से भर देते हैं।

कोई भी नया काम करने से पहले भारत में लोग भगवान गणेश की पूजा करते हंै। वो सभी बच्चों के लिये सबसे प्यारे भगवान हैं। लोग ऐसा भरोसा करते हैं कि गणेश जी हर साल ढ़ेर सारी खुशी और समृद्धि के साथ आते हैं और जाते वक्त सभी दुखों को हर जाते हैं।

यह भी पढ़े : Child Marriage : नाबालिग लड़की बची बालिका वधु बनने से