Shri Prakash Jaiswal Death, (आज समाज), नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री, गृह राज्यमंत्री व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे श्रीप्रकाश जायसवाल का 81 वर्ष की उम्र में शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया। परिजनों के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक के बाद लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलाजी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तीन बार लोकसभा सांसद रहे
हालांकि कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे श्रीप्रकाश जायसवाल लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे।उनका इलाज चल रहा था। उल्लेखनीय है कि जायसवाल भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते थे। 25 सितंबर 1944 को कानपुर में जन्मे श्रीप्रकाश जायसवाल तीन बार लोकसभा सांसद रहे। पिछले लोकसभा चुनाव से पहले उनके भाई प्रमोद जायसवाल जहाँ कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा शामिल हो गए थे, वहीं श्रीप्रकाश जायसवाल कांग्रेस से जुड़े रहे।
चार दशकों से अधिक समय तक सक्रिय और प्रभावशाली रही राजनीतिक यात्रा
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के करीबी रहे श्रीप्रकाश की राजनीतिक यात्रा चार दशकों से अधिक समय तक सक्रिय और प्रभावशाली रही। केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री तथा कोयला मंत्री जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 1989 में कानपुर नगर निगम के मेयर भी रहे। तीन बार लगातार वर्ष 1999, 2004 और 2009 में कानपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे।
कोरोना काल के बाद से उनकी तबीयत बिगड़ गई
जायसवाल 2014 में भाजपा के डा. मुरली मनोहर जोशी से चुनाव हार गए थे। इसके बाद फिर वह 2019 में भी कांग्रेस के टिकट पर कानपुर से चुनाव लड़े, लेकिन आईएएस बार भी जीत नहीं सके। इसके बाद वर्ष 2020 में कोरोना काल के बाद से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इन दिनों लोगों को पहचानने में भी उन्हें परेशानी होने लगी थी।
ये भी पढ़ें: Sri Lanka Cyclone Ditwah Impact: भूस्खलन और बाढ़ से 50 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त


