Fire in a four-storey building in Zakir Nagar: Delhi: जाकिर नगर में चार मंजिला इमारत में लगी आग: दिल्ली

0
421

नई दिल्ली। जाकिर नगर में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग से 6 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 11 लोगों के झुलस गए हैं। ये घटना बीती रात लगभग 2.30 बजे की है। आस पास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद कर्इं घंटों तक दमकल गाड़ियां और पुलिस ने सुध ली। आग से बचने के लिए लोगों ने छत से कूदना शुरू कर दिया लेकिन कर्इं लोग अपनी जान गवां बैठे। दमकल कर्मियों ने कर्इं घंटों की मशकत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग में कर्इं बच्चे और महिलाएं भी झुलस गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया है।