Faridabad News(आज समाज) फरीदाबाद। फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया का हमेशा ही प्रयास रहा है की थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो को स्वस्थ व् खुश रखा जाये। स्वस्थ रहने के लिए समय पर रक्त चढ़वाना, समय पर दवाइयां लेना, प्रभु का आशीर्वाद लेना के साथ साथ बच्चो के लिए मनोरंजक यात्राओं का आयोजन करना।
इस कड़ी में थेलासीमिया ग्रस्त बच्चों को अमृतसर चंडीगढ़ पंचकूला की यात्रा का आयोजन किया गया।
बच्चो को भारत पाकिस्तान वाघा बॉर्डर ले जाया गया
कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 15 फरीदाबाद से बस को नीरज चावला, सुनील किनरा, अनूप गर्ग, विजय कपूर, अनीता जैन, मोहिंदर खुराना व् मनोहर पुनियानी के सहयोग से रवाना किया गया। बच्चो ने अमृतसर पहुंच कर स्वर्ण मन्दिर हरमिन्दर साहिब में माथा टेका व् उनके स्वस्थ जीवन की अरदास की गयी। वही साथ ही जलियांवाला बाग की यात्रा की। शाम को बच्चो को भारत पाकिस्तान वाघा बॉर्डर दिखाने ले जाया गया, जहा पर बच्चो ने देश भक्ति के गानों पर भारत पाकिस्तान बोर्डेर पर तैनात फोजियो के साथ खूब डांस किया। बच्चो का उत्त्साह देखने लायक था। अमृतसर की यात्रा कर बच्चो को चंडीगढ़ पंचकूला लाया गया।
एडीजीपी अलोक मित्तल को आमन्त्रित किया गया
पंचकूला में एक भव्य पार्टी का आयोजन शानदार होटल कोव में समाजसेवक अनिल थापर द्वारा किया गया। इस अवसर पर एडीजीपी हरियाणा अलोक मित्तल को विशेष रूप से बच्चों के साथ मस्ती करने के लिए आमन्त्रित किया गया था। अलोक जी बच्चो के लिए केक लाये थे।
संयोगवश फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा का जन्मदिन भी आज ही था वो भी बच्चो व अलोक जी के साथ बड़े ही जोश के साथ केक काट कर मनाया गया। कार्यक्रम में एडीजीपीअलोक मित्तल, अनिल थापर, राकेश अग्रवाल, ष्ठष्टक्क मनप्रीत सिंह, जे,के. भाटिया, कमलेश डुडेजा, राजेंद्र कालरा व् रविंद्र डुडेजा की गरिमामय उपस्तिथि रही।
यह भी पढे : Faridabad News : देव दीपावली पर वृन्दावन में महिलाओं ने जलाएं घी के दीपक


