- कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद सेक्टर-14 मुख्य द्वार का किया उद्घाटन, 1.56 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद। फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास यात्रा को निरंतर गति देते हुए हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को सेक्टर-14 स्थित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने सेक्टर-86, साईं कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में सीवर, टाइल्स एवं सडक़ निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन कार्यों पर कुल 1 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत आएगी।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों को बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार प्राप्त होगा और क्षेत्र में आवागमन तथा स्वच्छता व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास को आगे बढ़ाना है, ताकि हर नागरिक को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्राप्त हों।
सरकार एक जनकल्याणकारी, पारदर्शी और उत्तरदायी शासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एक जनकल्याणकारी, पारदर्शी और उत्तरदायी शासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का फोकस जनता की आवश्यकताओं को समझते हुए योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने पर है, ताकि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे।
कार्यक्रम में सेक्टर 14 आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट दिलीप वर्मा, चेयरमैन अशोक जतवानी, चीफ एडवाइजर वीरेंद्र चहल, शम्मी कपूर, साईं कॉम्प्लेक्स सोसाइटी आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट प्रवीण भाटी, वाइस प्रेसिडेंट वेद राठी, जय भगवान भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, सुमित चौधरी, आचार्य एल के मिश्रा तथा अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।
यह भी पढे : Jind News : महिलाओं को सशक्त बनने के लिए अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : सत्यवान मलिक


