Nuh News: नूंह में मकान गिरने से मलबे में दबा परिवार, 2 बच्चों की मौत

0
75
Nuh News: नूंह में मकान गिरने से मलबे में दबा परिवार, 2 बच्चों की मौत
Nuh News: नूंह में मकान गिरने से मलबे में दबा परिवार, 2 बच्चों की मौत

तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
Nuh News, (आज समाज), नूंह: हरियाणा के नूंह में गत देर रात एक मकान के गिरने से पूरा परिवार मलबे में दब गया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक ही हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना नूंह जिले के पिनगवां खंड के गांव रीठठ की है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव रीठठ के हाजी इकबाल ने बताया कि 2010 में उसे बेटे सलीम ने खेत में मकान बनाया था। वह अपने परिवार के साथ इस मकान में रहता था। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था। रात करीब एक बजे जब परिवार सो रहा था, तब मकान की पिछली दीवार भरभरा कर गिर गई।

मकान के पीछे खाली खेत में भरा था पानी

मकान के पीछे एक खाली खेत था, जिसमें दो दिन पहले हुई बरसात के कारण पानी भरा हुआ था। दीवार के गिरने से दो कमरों की छत टूटकर नीचे गिर गई। एक कमरे के अंदर सो रहा सलीम का पूरा परिवार दब गया। रात के समय इस हादसे की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी वैसे ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और बचाव कार्य में जुट गए।

ग्रामीणों ने मलबे में दबे परिवार को निकाला बाहर

कड़ी मशक्कत के बाद दबे हुए पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। जिनमें से उम्मर (12) और नायरा (7 ) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सलीम, उसकी पत्नी और एक 5 साल का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।

5 वर्षीय बेटे की हालत गंभीर, दिल्ली में चल रहा इलाज

घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया। जहां से 5 साल के लड़के की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें : रोहतक आईआईएम से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में एमबीए करेंगी ओलिंपियन मनु भाकर

ये भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में 3 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग, एक युवक के पैर में लगी गोली