EPFO Big Update : ऑटो-सेटलमेंट की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़कर हुई 5 लाख रुपये

0
75
EPFO Big Update : ऑटो-सेटलमेंट की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़कर हुई 5 लाख रुपये
EPFO Big Update : ऑटो-सेटलमेंट की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़कर हुई 5 लाख रुपये

EPFO Big Update : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने दी कर्मचारियों को एक और अच्छी खबर दी है। EPFO ​​ने अग्रिम दावों के लिए ऑटो-सेटलमेंट की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है। जिसका फायदा लाखो लोगो को मिलने वाला है। इससे जरूरत के समय फंड तक तेजी से पहुंच मिलेगी। ANI की खबर के मुताबिक केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दावे का निपटारा तीन दिन के भीतर

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 2.32 करोड़ ऑटो दावों का निपटारा किया गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 89.52 लाख था। मंत्री ने कहा कि सदस्य द्वारा दाखिल अग्रिम दावे का निपटारा दाखिल करने के तीन दिन के भीतर कर दिया जाएगा।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने सदस्यों को तीसरे पक्ष के एजेंटों की मदद लेने के खिलाफ आगाह किया है। साथ ही उन्हें अपने पीएफ खातों से संबंधित सेवाओं के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की सलाह दी है, ताकि महत्वपूर्ण विवरण सार्वजनिक होने के जोखिम से बचा जा सके। ईपीएफओ के सात करोड़ से अधिक सदस्य हैं जो विभिन्न निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के कर्मचारी या पूर्व कर्मचारी हैं।

सरकार के अनुसार, यह पाया गया कि कई साइबर कैफे संचालक/फिनटेक कंपनियां ईपीएफओ सदस्यों से उन सेवाओं के लिए भारी रकम वसूल रही हैं, जो आधिकारिक तौर पर मुफ्त हैं। कई मामलों में ये संचालक केवल ईपीएफओ के ऑनलाइन शिकायत प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं, जिसका कोई भी सदस्य अपने आप मुफ्त में उपयोग कर सकता है। बाहरी संस्थाएं ईपीएफओ द्वारा अधिकृत नहीं हैं।

अप्रैल, 2025 में 19.14 लाख सदस्य जुड़े

श्रम मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी पेरोल आंकड़ों में कहा गया है कि ईपीएफओ ने अप्रैल 2025 में शुद्ध आधार पर 19.14 लाख सदस्य जोड़े। यह आंकड़ा मार्च 2025 की तुलना में 31.31 प्रतिशत और अप्रैल 2024 की तुलना में 1.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अप्रैल 2025 में लगभग 8.49 लाख नए सदस्यों को नामांकित किया, जो मार्च 2025 की तुलना में 12.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

यह भी पढ़े : Mudra Yojana Big Update : सरकार ने लोन की सीमा को बढ़ाकर किया ₹20 लाख