Rama Ekadashi Daan: रमा एकादशी पर इन चीजों का करें दान

0
45
Rama Ekadashi Daan: रमा एकादशी पर इन चीजों का करें दान
Rama Ekadashi Daan: रमा एकादशी पर इन चीजों का करें दान

इस दिन दान-पुण्य करने का है विशेष महत्व
Rama Ekadashi Daan, (आज समाज), नई दिल्ली: कार्तिक मास की रमा एकादशी आज मनाई जा रही है। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है, जिससे दोगुना शुभ फल मिलता है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती। इस दिन किए गए दान पुण्य से आपको दोगुना शुभ फल मिलता है। साथ ही कभी भी घर में धन धान्य की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं रमा एकादशी पर कौनसी चीजों का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है।

रमा एकादशी पर करें इन चीजों का दान

  • इस दिन आप सफेद चीजों का दान जैसा चावल, दूध, चीनी आदि का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से घर परिवार में सुख समृद्धि आती है।
  • इसी के साथ रमा एकादशी के मौके पर किसी मंदिर में जाकर भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। साथ ही भगवान विष्णु को सफेद रंग की मिठाई का भोग भी लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सालभर सुख शांति बनी रहती है और मां लक्ष्मी का घर में सदैव वास होता है।
  • वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में तरक्की पाने के लिए गुड़ का दान जरुर करना चाहिए। ऐसा करने से आप पर भगवान विष्णु की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी।
  • रमा एकादशी के दिन जरुरतमंद लोगों की सेवा जरुर करें। जरुरतमंद लोगों को खाने पीने का दान और वस्त्र आदि का दान जरुर करें। दान से पहले भगवान विष्णु को मिश्री का भोग जरुर लगाएं।
  • रमा एकादशी के मौका पर आप पीले वस्त्र, मुरली, तुलसी का पौधा किसी मंदिर में, जरुरतमंद लोगों को मौसमी फल, कामधेनु गाय की प्रतिमा का दान कर सकते हैं।
  • दान करते समय इस बात का ख्याल रखें कि आप अपने सामर्थ के अनुसार ही दान करें। क्योंकि, भगवान सिर्फ भाव देखते हैं।

राशि अनुसार इन चीजों का करें दान

  • मेष राशि के लोग लाल रंग के वस्त्रों का दान कर सकते हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं।
  • वृषभ राशि वालों को चांदी या सफेद चीजों का दान करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा कुंडली में शुक्र भी मजबूत बनता है।

    मिथुन राशि वालों को हरे रंग की चीजों का दान करना चाहिए। यह आपके लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है।

  • कर्क राशि वाले एकादशी के दिन अन्न-वस्त्र का दान करें। इसके प्रभाव से अटके काम पूरे हो सकते हैं।
  • सिंह राशि के लोगों को धन या वस्त्रों का दान करना चाहिए। इससे भाग्योदय होने के साथ-साथ विष्णु जी की कृपा भी मिलती हैं।
  • कन्या राशि के लोगों को पीली चीजों का दान करना चाहिए। आप फल भी दान में दे सकते हैं। इससे प्रभु की असीम कृपा मिलती हैं।
  • तुला राशि के लोग दूध और दही का दान करें। इससे कुंडली में शुक्र का स्थान मजबूत बनता है।
  • वृश्चिक राशि के लोग मूंगफली का दान कर सकते हैं। इससे धन लाभ व काम में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
  • धनु राशि वाले बेसन और चने की दाल का दान कर सकते हैं। इससे विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
  • मकर राशि के लोग कंबल का दान करें। इससे सभी तरह के दोषों से राहत मिल सकती हैं।
  • कुंभ राशि के लोग उड़द की दाल का दान करें। यह आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
  • मीन राशि के लोग पीले कपड़े दान करें। इससे सुख-समृद्धि घर परिवार में वास करती है।