Darsh Amavasya: दर्श अमावस्या पर इन चीजों का करें दान

0
51
Darsh Amavasya: दर्श अमावस्या पर इन चीजों का करें दान
Darsh Amavasya: दर्श अमावस्या पर इन चीजों का करें दान

आर्थिक तंगी से मिलेगी राहत, धन-दौलत में होगी वृद्धि
Darsh Amavasya, (आज समाज), नई दिल्ली: मार्गशीर्ष मास में पड़ने वाली दर्श अमावस्या को बेहद खास माना जाता है है। यह माह भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है और यही कारण है कि इस दौरान पड़ने वाली अमावस्या का खास महत्व होता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त हो सकती है और जातक को पुण्य फल प्राप्त होता है। वहीं, अगर आप दर्श अमावस्या पर कुछ चीजों का दान करें तो इससे आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है और धन-दौलत में वृद्धि होने लगती है। ऐसे में आज दर्श अमावस्या के दिन स्नान, दान और पुण्य के कार्य करना उत्तम रहेगा।

ये चीजें करें दान

  • काले तिल और उड़द की दाल: मार्गशीर्ष में पड़ने वाली दर्श अमावस्या के दिन आप किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को काले तिल व उड़द की दाल का दान कर सकते हैं। इससे जातक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और शनि के अशुभ प्रभावों से भी राहत मिल सकती है। इस दिन इन दो चीजों का दान करने से जातक को कार्यों में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है और कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं। अमावस्या तिथि पर दान करना बहुत पुण्य का कार्य होता है। इससे जातक को जीवन में सफलता मिल सकती है।
  • कंबल का दान: किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दर्श अमावस्या पर कंबल का दिन किया जा सकता है। इससे बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है और जातक को जीवन में आ रही समस्याओं और बाधाओं से भी राहत मिल सकती है। अगर आप पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं, तो अमावस्या तिथि पर कंबल दान अवश्य करें। इससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और जातक के धन-दौलत में वृद्धि होने लगती है। साथ ही, जीवन में सकारात्मकता और खुशियां दस्तक देने लगती हैं।
  • पितरों के लिए दीपदान: अमावस्या तिथि के दिन पितरों के लिए दीपदान जरूर करना चाहिए। इसके लिए शाम के वक्त दक्षिण दिशा की ओर एक तिल के तेल से भरा दीपक जरूर जलाकर रखें। दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है। ऐसे में इस स्थान पर दीपक जलाने से पितर प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा परिवार के सदस्यों पर बनी रह सकती है। साथ ही, दीपदान करने से जातक को अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: पितरों को प्रसन्न करने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या की रात करें ये उपाय