Rama Ekadashi: रमा एकादशी के दिन करें ये शुभ काम

0
65
Rama Ekadashi: रमा एकादशी के दिन करें ये शुभ काम
Rama Ekadashi: रमा एकादशी के दिन करें ये शुभ काम

पुराने रुके हुए काम होंगे पूरे
Rama Ekadashi, (आज समाज), नई दिल्ली: आज रमा एकादशी व्रत है। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है। रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। माना जाता है इस दिन सिर्फ व्रत रखना ही काफी नहीं है, बल्कि कुछ छोटे-छोटे शुभ कार्य करने से भी पुराने रुके काम पूरे होते हैं।

इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है। दरअसल, रमा का अर्थ लक्ष्मी से है। इसलिए इस तिथि पर प्रभु और देवी लक्ष्मी के पूजन से सभी मनोकामनाएं पूरी और धन की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि रमा एकादशी पर व्रत के साथ और क्या-क्या करना चाहिए।

यें काम करें

  • काली चींटियों को भोजन दें: रमा एकादशी के दिन काली चींटियों को आटा या चीनी देना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पुराने रुके हुए काम पूरे होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • माता लक्ष्मी को भेंट दें: पूजा के दौरान लक्ष्मी माता को कमल का फूल, मखाना, खीर, बताशा और कौड़ी अर्पित करें। कमल का फूल शांति लाता है, मखाना और खीर धन-संपन्नता का प्रतीक हैं, और कौड़ी लक्ष्मी का रूप मानी जाती है।
  • जरूरतमंदों को दान दें: भोजन, कपड़े या जरूरी चीजें जरूरतमंदों को देने से पुण्य मिलता है और घर में सुख-शांति आती है।
  • सफेद चीजों का दान करें: चावल, दूध, चीनी जैसी सफेद वस्तुएं दान करने से घर में समृद्धि बढ़ती है और परिवार खुशहाल रहता है।
  • गृह और मंदिर में विशेष भेंट: मंदिर में भगवान विष्णु को पीले वस्त्र और सफेद मिठाई चढ़ाएं। इसके अलावा पीले कपड़े, मुरली, तुलसी का पौधा, मौसमी फल या कामधेनु गाय की प्रतिमा का दान करना भी शुभ माना जाता है।