Chhath Mahaparav: दिल्ली में छठ घाटों पर उमड़ी भीड़, महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया ऊषा अर्घ्य

0
110
Chhath Mahaparav: दिल्ली में छठ घाटों पर उमड़ी भीड़, महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया ऊषा अर्घ्य
Chhath Mahaparav: दिल्ली में छठ घाटों पर उमड़ी भीड़, महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया ऊषा अर्घ्य

सूर्य को ऊषा अर्घ्य देने के पश्चात खत्म हो जाएगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
Chhath Mahaparav, (आज समाज), नई दिल्ली: छठ महापर्व का आज अंतिम दिन है। बिहार, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि राज्यों में छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। आज महिलाओं द्वारा उगते सूर्य को ऊषा अर्घ्य दिया जा रहा है। ऊषा अर्घ्य देने के पश्चात 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो जाएगा। मंगलवार सुबह से भक्त नदियों के किनारे पहुंचे हुए हैं। जहां पर सामूहिक ऊषा अर्घ्य दिया जा रहा है।

ठंड बढ़ने के बावजूद महिलाएं पानी में खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं, दिल्ली में करीब 1300 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन हो रहा है, जिनमें 17 प्रमुख घाट यमुना नदी के किनारे बनाए गए हैं। मुंबई और ठाणे में 83 स्थानों पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन हो रहा है। गौरतलब है कि छछ महापर्व 25 अक्टूबर को नहाय खाय से शुरू हुआ था।

विदेशों में भी उत्साह

विदेशों में भी उत्साह।
विदेशों में भी उत्साह।

छठ महापर्व को लेकर भारत ही नहीं विदेशों में भी उत्साह है। आॅस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन समेत दुनियाभर के कई देशों में भी भारतीय व्रतियों ने सोमवार को सूर्य को अर्घ्य दिया था। फिजी, सूरीनाम, मॉरिशस, त्रिनिनाद-टोबेगो में भी बड़ी संख्या में भारतीय आबादी रहती है, यहां भी छठ पूजा का आयोजन किया गया है।

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने पंचकूला में की पूजा

पंचकूला में सीएम नायब सिंह सैनी ने छठ पूजा की।
पंचकूला में सीएम नायब सिंह सैनी ने छठ पूजा की।

वहीं हरियाणा में छठ महापर्व के तीसरे दिन यानी सोमवार शाम को पंचकूला में राज्य स्तरीय छठ पूजा महोत्सव हुआ। यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने छठ मैया की पूजा-अर्चना की और घाट पर डूबते सूर्य देव को पहला अर्घ्य दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- छठ सभी के लिए गौरव का विषय है। मैं कामना करता हूं कि छठ मैया सदैव आपकी झोली खुशियों से भरकर रखें। मैं छठ मैया के चरणों में यह प्रार्थना करता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोगों का प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है।