Aaj Samaj (आज समाज),COS Mohinder Singh,करनाल, इशिका ठाकुर : करनाल का लगभग 131 साल पहले बना रेलवे स्टेशन इन दोनों यात्रियों में आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करनाल का रेलवे स्टेशन स्वयं अपना इतिहास बयां कर रहा है करनाल के रेलवे स्टेशन का प्रत्येक भाग तिरंगा लाईटस व रंग बिरंगी रोशनी से सुसज्जित है, जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है।
करनाल रेलवे स्टेशन के बदले हुए स्वरूप को लेकर चर्चा करते हुए
सीओएस मोहिन्द्र सिंह ने बताया कि भारतीय रेलवे भारत के आर्थिक विकास का साक्षी और उत्प्रेरक रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों की अहम भूमिका रही है। भारतीय रेलवे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी हुई है और आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

स्टेशन के बदले-बदले इस स्वरूप के बारे में सीओएस मोहिन्द्र सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन करनाल 20 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक स्टेशन महोत्सव मना रहा है। इस महोत्सव के तहत बेहतर सफाई व्यवस्था व सौंदर्यकरण के साथ साथ रेलवे के इतिहास को प्रदर्शित किया गया है। इसके लिए आमजन व यात्रियों का स्टेशन पर स्थापित संग्रहालय के माध्यम से ज्ञानवर्धन किया जा रहा है। संग्रहालय में उन सभी यंत्रों को जगह दी गई है, जिनके प्रयोग से रेलवे ने लंबा सफर तय किया है। रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शित वर्टिकल गार्डन, हेरिटेज पंप, सेल्फी प्वाइंट (आई लव करनाल) और वंदे भारत के मॉडल भी स्टेशन महोत्सव की शोभा हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आमजन को स्टेशन महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को इसकी महत्वता और करनाल रेलवे स्टेशन के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर रेलवे प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी हरप्रीत सिंह, राजेश कुमार, विजय सक्सेना, दीपक, राजू, नितिन कुमार, कुमारी स्वाति, रोमा, रूप चन्द इत्यादि मौजूद रहे।
- Renewable Energy Department Haryana : राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के 2 नवम्बर तक मांगे ऑनलाईन आवेदन
- Shardiya Navratri 2023, 7th Day : ऐसा है मां का सातवां स्वरूप, जानें मां कालरात्रि की कथा
- Shardiya Navratri 2023 6th Day : नवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, जानें कथा, प्रिय रंग
Connect With Us: Twitter Facebook


