Ambala News: कल अंबाला से शुरू होगा कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान

0
132
Ambala News: कल अंबाला से शुरू होगा कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान
Ambala News: कल अंबाला से शुरू होगा कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे अभियान की शुरूआत
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में कांग्रेस के संविधान बचाओ की शुरुआत कल यानि की 4 मई को अंबाला से होगी। अभियान की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। यह आयोजन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प को एक नई दिशा देगा। अंबाला शहर से विधायक और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने बताया कि यह अभियान 4 मई को सुबह 09:30 बजे अंबाला शहर के ओरियन पैलेस से शुरू होगा।

आयोजन की तैयारियों को लेकर अंबाला शहर के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल सिंह ने अपने निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक बुलाई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

केवल घोषणाओं और शिलान्यास तक सिमट गया आज का शासन

चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि अंबाला से उठने वाली यह चेतना की अलख अब पूरे हरियाणा में संवैधानिक मूल्यों की अलख जगाएगी। यह आयोजन केवल एक सभा नहीं, बल्कि हर दिल तक संविधान की मर्यादा पहुंचाने का एक पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर चिंता जताने वाली है। आज का शासन केवल घोषणाओं और शिलान्यास तक सिमट गया है। अंबाला में विकास के जो वादे किए गए, वे अधूरे पड़े हैं। जनता को ठोस परिणाम चाहिए, खोखले प्रतीक नहीं।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज फिर बारिश का अलर्ट

ये भी पढ़ें : हरियाणा सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक