Jhajjar News: झज्जर के बहादुरगढ़ में आयोजित सावित्री बाई फुले जयंती कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी ने की शिरकत

0
348

सीएम ने माता सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प किए अर्पित
Jhajjar News (आज समाज) झज्जर: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित अनाज मंडी में सावित्री बाई फुले जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुंचते ही मंच से सीएम नायब सैनी ने लोगों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने माता सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि भेंट की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के झज्जर दौरे को लेकर जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की गए हैं और भारी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़ें : Prayagraj Maha Kumbh 2025: त्रिवेणी संगम पर विशेष गंगा आरती का आयोजन