CM Nayab Saini Rally: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हिसार में, संत नामदेव जयंती कार्यक्रम में की शिरकत

0
112
CM Nayab Saini Rally: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हिसार में, संत नामदेव जयंती कार्यक्रम में की शिरकत
CM Nayab Saini Rally: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हिसार में, संत नामदेव जयंती कार्यक्रम में की शिरकत

3 विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास, रैली के जरिए राजनीतिक ताकत दिखाएगा बिश्नोई परिवार
CM Nayab Saini Rally, (आज समाज), हिसार: हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज हिसार आएंगे। वहां यहां पर हिसार के विधानसभा क्षेत्र नलवा में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे। रैली हिसार-राजगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पनिहार फॉर्म परिसर में होगी। रैली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतमाज किए गए है। बुके को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

बुके की संख्या सीमित की गई है और जांच के बाद ही मुख्यमंत्री के हाथों तक वह पहुंच पाएंगे। जिलाधीश अनीश यादव ने सीएम की सुरक्षा के दृष्टिगत रेड जोन घोषित कर धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। कार्यक्रम स्थल के 2 किलोमीटर के दायरे में लाठी-डंडे, तलवार, गंडासी, आग्नेय सशस्त्र, किसी भी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलने, खुले पेट्रोल-डीजल की बोतल/केन इत्यादि में रखने पर रोक रहेगी। इस रैली के जरिए बिश्नोई परिवार अपनी राजनीतिक ताकत दिखाएगा।

इन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री इस दौरान करोड़ों रुपए की लागत की 3 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। हिसार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंट के निकट नवनिर्मित स्वागत गेट (अशोक द्वार) का उद्घाटन, मॉडल टाउन में बनने वाली मुंशी प्रेमचंद लाइब्रेरी और मुकलान से स्याहड़वा सड़क के सुदृढ़ीकरण की भी आधारशिला रखेंगे।

कुलदीप और भव्य बिश्नोई करेंगे मंच सांझा

नलवा विधानसभा की रैली इसलिए खास है क्योंकि इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल का परिवार शामिल होगा। बेटे पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई और रेणुका बिश्नोई भी इस रैली में शामिल हो सकती हैं।

भाजपा ने लगातार दो बार जीती नलवा सीट

विधानसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई परिवार को भाजपा ने तीन सीटें दी थी इसमें आदमपुर, फतेहाबाद और नलवा विधानसभा शामिल थी। बिश्नोई परिवार नलवा की ही सीट जीत पाया। इसलिए अब धन्यवाद रैली में पूरा बिश्नोई परिवार शामिल हो रहा है। इस सीट पर भाजपा लगातार दो बार जीती है। 2014 में रणबीर गंगवा ने इनेलो में रहते यह सीट जीती इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। 2019 में उन्होंने भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ा और जीते और इसके बाद रणधीर पनिहार यहां से जीते।

संत नामदेव जयंती कार्यक्रम शुरू

वहीं हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आॅडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय संत नामदेव जयंती समारोह शुरू हो गया है। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।

संत नामदेव जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने मंत्री रणबीर गंगवा को पगड़ी पहनाई। समारोह में समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व मंत्री कमल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और मेयर प्रवीण पोपली भी पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें : देश के टॉप 5 प्रदूषित शहरों में से 4 हरियाणा के