Charkhi Dadri News : बाढड़ा खंड इनेलो कार्यकारिणी की घोषणा, संगठन विस्तार को मिली गति

0
58
Announcement of Badhra block INLD executive, organization expansion gains momentum
खंड बाढड़ा नव नियुक्त पदाधिकारी।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। इनेलों द्वारा पूरे प्रदेश में इन दिनों संगठन को मजबूती देने के लिए कार्य किया जा रहा है। अलग अलग जगहों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला, महासचिव प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, आदित्य देवीलाल आदि के निर्देशानुसार जिला के उपरांत ब्लाकों की कार्यकारिणी सहित अन्य पदों पर नियुक्तिां दी जा रही है। इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष सुबे सिंह अटेला के निर्देशानुसार बाढड़ा खंड की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदौला से चर्चा के उपरांत हलका प्रधान आर्य उद्यम सिंह उमरवास ने सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवयिुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही सभी को संगठन को अधिक से अधिक मजबूती देने के लिए प्रेरित किया।

हर एक गरीब, कमेरो, वंचित, शोषित की आवाज पहले भी पुरजोर तरीके से उठाने का काम किया है

पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदौला व जिलाध्यक्ष सुबे सिंह अटेला व बाढड़ा हल्का प्रधान उद्यम सिंह आर्य ने कहा कि सभी साथ मिलकर पार्टी को धरातल पर और अधिक मजबूती प्रदान करे। इसके लिए लगातार सभी अपने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क करते रहे, लोगों तक इनेलों की नीतियों को पहुंचाए व उन्हें बताए कि किस प्रकार से आज के समय में अगर हरियाणा की 36 बिरादरी की आवाज बिना किसी भेदभाव के बुंलद कर रहा है तो वो केवल इंडियन नेशनल लोकदल ही है। हर एक गरीब, कमेरो, वंचित, शोषित की आवाज पहले भी पुरजोर तरीके से उठाने का काम किया है आगे भी विधानसभा से सडक तक अपने फर्ज को निभाने से पीछे नहीं हटा जाएगा।

प्रचार सचिव बलवान सरपंच कादमा, कोषाध्यक्ष शक्ति सिंह यादव चांगरोड, हल्का प्रेस मीडिया प्रवक्ता राकेश हड़ोदी को मनाया गया

बाढडा ब्लाक कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सूरजभान गुलिया द्वारका, राजबीर प्रधान चिडिय़ा, सुबेदार मेजर जयसिंह बाढडा, सुरेंद्र मलिक नौरंगाबास जाटान, सुक्रमपाल छिल्लर, जोगेंद्र सरपंच खेड़ी बूरा को मनाया गया।
इसी कडी में प्रधान महासचिव कुलदीप डालावास, महासचिव सतबीर सिंह भांडवा, चंद्र सिंह कान्हडा, जयपाल सिंह मांढी हरिया, मीना दगड़ौली, सतीश शर्मा बीजणा, मास्टर अजय सिंह धनासरी केा मनाया गया। सचिव पद की जिम्म्मेदारी सोमबीर मोघ, ओमप्रकाश बिलावल, बल्लाराम खोरड़ा, कृपाल सिंह गुडाना, मास्टर राजेदं्र सिंह डांगी उण, कालू काकड़ौली हुक्मी, अजय कुमार मकड़ाना, दिलबाग सिंह नान्धा को मनोनित किया गया। प्रचार सचिव बलवान सरपंच कादमा, कोषाध्यक्ष शक्ति सिंह यादव चांगरोड, हल्का प्रेस मीडिया प्रवक्ता राकेश हड़ोदी को मनाया गया। सभी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

सभी ने नियुक्ति के लिए आभार जताया व अधिक से अधिक संगठन व पार्टी को मजबूत करने का विश्वास दिलाया।इस दौरान विजय पचगांव प्रदेश महासचिव, जय भगवान जाखड़ हल्का प्रधान दादरी, राजेंद्र सिंह ेब सैल जिला अध्यक्ष, समुंदर कोच, पोनी झोझू, पपल संसपुर, सूबेदार मेजर कृष्ण श्योराण, वजीर सिंह, राहुल सांगवान बादल प्रेस प्रवक्ता जिला दादरी, राजेंद्र, मंजीत, संदीप, जय सिंह, लाल बहादुर, नवीन, बंटी सांगवान, बलवान, वीरेंद्र, नरेश, गोरव, सोनू, मंगल, दवेश, संदीप, नरेंद्र, विक्रम, हरेंद्र, परतीम, संदीप, अमरदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।