Chandigarh news: ज़िले के सभी मंडलों में आत्मनिर्भर भारत सम्मलेन संपन्न

0
71
Chandigarh news

Chandigarh news: (आज समाज): भाजपा द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्र व्यापी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत पंचकूला ज़िले के सभी नौ सांगठनिक मंडलो में आत्मनिर्भर भारत सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिला प्रधान अजय मित्तल ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के तय लक्ष्य की सिद्धि के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा ज़िले में वृहद पैमाने पर जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रह है।

ज़मीनी स्तर पार्टी वर्कर महिलाओ, युवाओ, व्यापारियों, कामगारों से संपर्क कर स्वदेशी उत्पाद एवं स्वरोज़गार को बढ़ावा देने की अपील कर रहे है। अजय मित्तल ने बताया, जिला संगठन ने पंचकूला विधानसभा के माता मनसा देवी मंडल, श्री नाडा साहिब मंडल, मां चंडी मंडल, बरवाला मंडल एवं कालका विधानसभा के पिंजौर मंडल, कालका मंडल, रायतन मंडल, रायपुररानी मंडल एवं मोरनी मंडल के सम्मेलनों में बतौर मुख्य वक्ता क्रमशः प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, नगर महापौर कुलभूषण गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल सेठ, अजय शर्मा, वरिष्ठ नेता श्यामलाल बंसल, वीरेंद्र भाऊ, जिला महामंत्री भवनजीत सिंह एवं जिला मीडिया इंचार्ज के. चन्दन की नियुक्ति की गयी थी।

पिंजौर मंडल सम्मेलन में पहुंचे जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा, भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प अब पूरे राष्ट्र का संकल्प बन चुका है। उन्होंने कहा, मंडल स्तरीय सम्मेलनों में स्थानीय नागरिको एवं कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा और स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने पंचकूला ज़िले के सभी मंडल अध्यक्षो, मंडल प्रभारियों, महामंत्रियों, ज़िले के सभी वरिष्ठ नेताओ, जनप्रतिनिधियों, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ को मंडल सम्मलेन के सफलतापूर्वक आयोजन की बधाइयाँ दी।