Chandigarh News: मुख्य सचिव राजीव वर्मा से की मुलाकात और मांगो पर विस्तार से हुई चर्चा।

0
62
Chandigarh News

Chandigarh News: चंडीगढ़ ज्वाइंट एक्शन  कमेटी का प्रतिनिधिमंडल संयोजक अश्वनी कुमार की अगुवाई मे यूटी कर्मचारियो की मांगो को लेकर  चंडीगढ़ के मुख्य सचिव राजीव वर्मा को मिले और यूटी कर्मचारियो की मांगो का मांग पत्र सोपा।और  मांगो पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को बताया के छठे और सातवे पे स्केल का लाभ डेली वेज वर्कर्स को अभी तक नहीं मिला जब के रेगुलर कर्मचारियो को बहुत समय  लाभ मिल गया है इस कारण कर्मचारियो मे बहुत रोष है, आगे बताया के आउटसोर्स वर्कर्स का शोषण रोकने के लिए  पॉलिसी बनाई जाए, आउट सोर्स वर्कर्स का मंहगाई  को देखते हुए 15 फीसदी डीसी रेट बढ़ाया जाए, एमसी मे 1996 के बाद  भर्ती हुए डेली वेज वर्कर्स को पॉलिसी मे कवर कर रेगुलर किया जाए, हैडमाली और पियन के रुलो मे सशोधन कर रेगुलर किया जाए, नगर निगम मे काम कर रहे ट्रेड मेट को प्रमोशन दी जाए आदि मांगो पर चर्चा हुई। चीफ सेक्रेटरी ने मांगो पर कार्यवाही  के लिए संब्ंधित सचिवों को मांग पत्र भेज दिये। प्रतिनिधिमंडल मे अश्वनी कुमार, सुरमुख सिंह, कमल कुमार, याद राम, कुलदीप सिंह, रविंद्र बिंदु और मांम राज शामिल थे।