Chandigarh news: किसान यूनियन टकैत ग्रुप की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

0
46
Chandigarh news
Chandigarh news:(आज समाज):किरतपुर: किसान यूनियन टकैत ग्रुप की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किरतपुर में किया गया, जिसमें हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रतन सिंह मांन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपचंद मान ने फूलों की माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष गुरु प्यार सिंह ने भी प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रतन सिंह मान ने कहा कि पंजाब में इस समय आई बाढ़ से किसान बड़ी परेशानी झेल रहे हैं। हरियाणा के किसान उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और किसी भी समय जरूरत पड़ने पर हरियाणा का किसान 24 घंटे उनके लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि किसान की ताकत उसकी एकजुटता है और यही हमारी असली पूंजी है।
इस मौके पर पंचकूला जिला की नई जर्नल बॉडी का गठन भी किया गया। जिला कार्यकारिणी में दीपचंद मान को अध्यक्ष, काका सिंह व उर्वी डेट को उप प्रधान, स्मैक सिंह व गगनदीप सिंह को महासचिव, दविंदर और सतपाल सैनी को सचिव, जबकि मैनपाल कटकवाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। ग्रामीण कार्यकारिणी में राजेंद्र कुमार को जिला सृक्षण , गुरु प्यार सिंह को प्रधान, वीर सिंह व बलजीत को उप प्रधान, मानसिंह व गुरु मुख सिंह को महासचिव और हरभजन सैनी को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
ब्लॉक पिंजौर की कार्यकारिणी में ताराचंद को प्रधान, नितिन बाबा व जयपाल सिंह को उप प्रधान, परविंदर सिंह व दलबीर सिंह को महासचिव, पवन कुमार व अमित लवाना को सचिव तथा अक्षय को संगठन सचिव चुना गया।
बैठक में अंबाला मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्याम सिंह मां और गुरूबाग धमाला पार्षद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में किसानों ने संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर चर्चा की।