Chandigarh News: मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा ने सीवरेज वर्करों की भूख हड़ताल को जूस पिला खत्म कराया,,मांगो को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया

0
88
Chandigarh News
Chandigarh News: चंडीगढ़ नगर निगम पिछले महीनो का  वेतन ना मिलने तथा अन्य मांगों पर नगर निगम की गैर संजीदा नीतियों के  विरोध में सीवरेज एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले  सीवर वर्करों की पिछले 113 दिन से चल रही भूख हड़ताल आज नगर निगम के माननीय चीफ इंजीनियर संजय अरोरा ने भूख हड़ताल पर बैठे वर्करों को जूस पिला कर भूख हड़ताल को समाप्त करवाया।
वर्करों को संबोधन करते हुए माननीय चीफ इंजीनियर ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में कोशिश रहेगी कि वर्करों की  सैलरी समय पर मिले उन्होंने भरोसा दिलाया कि पैंडिंग सैलरी भी जल्द रिलीज करदी जाएगी तथा पैंडिंग पी एफ का मसला भी जल्द  हल कर लिया जाएगा।
उन्होंने यह भरोसा भी दिया कि  रेगुलर वर्करों  को पैंडिंग  तेल साबुन,वर्दी तथा रेन कोट भी जल्द दे दिए जाएंगे तथा आउट सोर्स्ड वर्करों को वर्दी तथा तेल साबुन देने के  लिए नगर निगम हाउस में एजेंडा लाया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य अभियंता के  साथ  कार्यकारी अभियंता प्रभजोत सिंह तथा राजबीर सिंह के साथ एस डी यो भी मौजूद थे वर्करों की तरफ से यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार,कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एम सी एम्पलाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के प्रधान सतिंदर सिंह,महासचिव राकेश कुमार, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजिंदर कुमार,  सुखबीर सिंह, राहुल वैध ,राजिंदर कुमार,हरभजन सिंह,जसवंत सिंह,दविंदर कुमार आदि भी मौजूद थे।