Chandigarh News: कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा आज करेंगे मोरनी का दौरा, जैविक खेती को बढ़ावा देने की बनेगी रणनीती

0
165
Chandigarh News

Chandigarh News: हरियाणा सरकार के कृषि एवं बागवानी मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को मोरनी क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय किसानों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी फसलों से जुड़ी जानकारी हासिल करेंगे। साथ ही क्षेत्र में आ रही कृषि संबंधी समस्याओं को भी सुनकर समाधान के रास्ते तलाशेंगे।

इस अवसर पर दोपहर 3 बजे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मोरनी के एग्रीकल्चर अधिकारी डॉ. मुकेश ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों की वास्तविक ज़रूरतों को समझना और उनके अनुसार योजनाएं बनाना है, जिससे उन्हें लाभ मिल सके।

कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा इस दौरान मोरनी क्षेत्र को ऑर्गेनिक फार्मिंग (जैविक खेती) के हब के रूप में विकसित करने के लिए रणनीति भी तैयार करेंगे। उन्होंने संकेत दिए हैं कि मोरनी की भौगोलिक बनावट और जलवायु जैविक खेती के लिए बेहद अनुकूल है। यदि किसानों को सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, तो मोरनी पूरे प्रदेश के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकता है।