मारकंडा नदी का तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा पानी
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: मौसम विभाग की ओर से आगामी 4 दिनों तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना जारी की है। इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में तेज व कहीं पर हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल है।
इन जिलों में तेज व मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश होने के कारण नदियों के पानी में बढ़ौतरी हो सकती है। बारिश लोगों की परेशानी और बढ़ा सकती है। बता दें कि इस सीजन सामान्य से अधिक बारिश हुई है और सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में हुई है। यहां बारिश का आंकड़ा सवा 800 एमएम को पार कर चुका है जबकि सिरसा में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है।
कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में आॅरेंज अलर्ट
23 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूवार्नुमान के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर में 50 से 75 प्रतिशत व पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
24 को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना
24 अगस्त को रविवार को भी पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो इस दिन सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल, जींद और रोहतक में 50 से 75 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी,गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है।
25 अगस्त को इन जिलों में बारिश की संभावना
25 अगस्त कोमौसम विभाग ने सोमवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद और कैथल में 50 से 75 प्रतिशत का पूवार्नुमान जारी किया है। इसके साथ ही पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है। जबकि 5 जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में यलो अलर्ट है।
गांव कंथला में तटबंध टूटने से 150 एकड़ में खड़ी धान की फसल डूबी

कुरुक्षेत्र के गांव कंथला में मारकंडा नदी का तटबंध टूट गया। 150 एकड़ में खड़ी धान की फसल डूब गई। सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच और बचाव कार्य शुरू कराया। नदी किनारे स्थित गहराई वाले खेतों में 10-10 फुट पानी भरा है।
वहीं शाहाबाद में डीसी विश्राम मीणा ने मारकंडा नदी से प्रभावित एरिया का जायजा लिया। अभी कर्मचारी ग्रामीणों के सहयोग से तटबंध बांधने में लगें हैं। करीब 5 फुट तक तटबंध रिपेयर कर दिया गया है। हालांकि पानी का बहाव काफी तेज है। इसलिए तटबंध को बांधने में परेशानी आ रही है।
गांव वाइज हेल्पलाइन नंबर जारी
शाहाबाद तहसील से फील्ड कानूनगो नवीन कुमार (8295550002), तहसील आॅफिस कानूनगो (9812646467) और एसडीएम कार्यालय के स्टेनो सुनील कुमार (9017535006) का नंबर जारी किया है।
गांव मलिकपुर, गुमटी और बाजीगर कॉलोनी के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक दर्शन सिंह (8708266540), दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक स्वर्णजीत (7015248271) व रात 11 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक प्रिंस (9034914337) की ड्यूटी रहेगी।