Haryana Weather Update: हरियाणा में 4 दिन तक बारिश के आसार

0
131
Haryana Weather Update: हरियाणा में 4 दिन तक बारिश के आसार
Haryana Weather Update: हरियाणा में 4 दिन तक बारिश के आसार

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने हरियाणा में आज से 19 जून तक बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है। बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आएगी। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके कारण 19 जून तक मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है। राज्य में 19 जून से प्री मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव आने के आसार बन रहे हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

तापमान में आई 5 डिग्री की गिरावट

रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में जहां एक दिन पहले 45 डिग्री के आसपास पारा बना हुआ था, वह औसतन अब 40 डिग्री से नीचे आ गया है। करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में बारिश की संभावना जताई गई है।

17 को इन जिलों में जताया गया बारिश का अनुमान

कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में बारिश होने की संभावना है।

18 जून को इन जिलों में बारिश के आसार

हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में बारिश हो सकती है।

19 जून को इन जिलों में बारिश की संभावना

अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में बारिश की संभावना है।