Sirsa Accident News: हरियाणा के सिरसा जिले में देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। भट्ठू से चौपटा जा रही उनकी कार तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अग्रोहा ले जाते समय दम तोड़ दिया।