Yemen Boat Acident : यमन में पलटी नाव, 68 की मौत

0
76
Yemen Boat Acident : यमन में पलटी नाव, 68 की मौत
Yemen Boat Acident : यमन में पलटी नाव, 68 की मौत

नाव में सवार थे कुल 154 प्रवासी, 12 को बचाया गया, 74 अभी भी लापता

Yemen Boat Acident (आज समाज), काहिरा : यमन में हुए एक दर्दनाक हादसे में यात्रियों से भरी नाव तटवर्ती जलक्षेत्र में पलट गई। जिस समय नाव हादसे का शिकार हुई उस समय उसमें 154 लोग सवार थे। ये सभी काम की तलाश या फिर कार्य से नाव के द्वारा अपना सफर तय कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि नाव अत्याधिक भार होने के चलते हादसे का शिकार हुई है। संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी ने बताया कि इस नाव दुर्घटना में 68 लोगों की मौत हो गई और 74 अन्य लापता हो गए।

हालांकि, इस हादसे में 12 लोगों को बचाने में बचाव टीमें सफल हुई हैं। को बचा लिया गया है। यमन में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के प्रमुख अब्दुसत्तोर एसोव ने बताया कि नाव में 154 इथियोपियाई प्रवासी सवार थे। यह नाव यमन के अबयान प्रांत के तट पर पलट गई। एसोव ने आगे बताया गया कि 54 प्रवासियों के शव खानफर जिले में किनारे पर मिले। जबकि 14 अन्य एक अलग जगह पर मृत पाए गए।

पिछले सप्ताह नाइजीरिया में पलटी थी नाव

ऐसा ही एक हादसा पिछले सप्ताह उत्तर-मध्य नाइजीरिया के नाइजर राज्य में सामने आया था। जब करीब 100 यात्रियों को ले जा रही एक नाव पलट गई थी। उस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों अन्य लापता हो गए थे। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के एक अधिकारी इब्राहिम हुसैनी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार को नाइजर राज्य के शिरोरो इलाके के गुमु गांव के पास हुई थी। उस हादसे में नाव में सवार 26 लोगों को बचाया गया था। बचाए गए लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। नाव चालक संघ के सदस्य अदामु अहमद ने पुष्टि की थी कि नाव क्षमता से अधिक लोगों से भरी हुई थी। जिस कारण हादसे का शिकार हो गई।

इसलिए होते हैं ज्यादात्तर हादसे

आपको बता दें कि अफ्रीकी महाद्वीव में अभी भी बहुत सारे ऐसे क्षेत्र है जो पिछड़े हुए हैं। यहां विशाल नदियां हैं जिन्हें पार करने का एकमात्र और सस्ता साधन नाव होती है। ये नाव बहुत अच्छी हालत में नहीं होती और नाव संचालक पैसे के लालच में क्षमता से अधिक लोगों को उसमें सवार कर लेते हैं जिसके चलते ये हादसे का शिकार हो जाती हैं।