Haryana News: हरियाणा में भाजपा आज से निकालेंगी आॅपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा

0
98
Haryana News: हरियाणा में भाजपा आज से निकालेंगी आॅपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा
Haryana News: हरियाणा में भाजपा आज से निकालेंगी आॅपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा

केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों की लोकसभा क्षेत्रवार लगाई ड्यूटी
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे हरियाणा में आॅपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद यह यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के लिए केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों की ड्यूटी लगाई गई है। आज और कल को निकाली जाने वाली आॅपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा के लिए लोकसभा क्षेत्रवार संयोजकों की नियुक्ति की गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली की अगुवाई में यह यात्रा निकाली जाएगी। अंबाला में राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा, सोनीपत में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, रोहतक में रामचन्द्र जांगड़ा, हिसार में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी और सिरसा में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को तिरंगा यात्रा का संयोजक बनाया गया है।

मनोहर लाल, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर की भी लगाई गई ड्यूटी

कुरुक्षेत्र में लोकसभा सदस्य नवीन जिंदल और भिवानी महेन्द्रगढ़ में लोकसभा सदस्य धर्मबीर सिंह यात्रा के संयोजक होंगे। करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह और फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को संकल्प यात्रा की कमान सौंपी गई है।

सीएम नायब सैनी पंचकूला से कर चुके यात्रा का आगाज

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को पंचकूला से तिरंगा यात्रा का आगाज किया। पंचकूला के सेक्टर-5 से यवनिका ओपन थियेटर से यात्रा शुरू हुई, जो मेजर संदीप शांकला चौक पर संपन्न हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान कहा कि आॅपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम हमले का बदला लिया गया है। पाकिस्तान को बेनकाब किया गया है। सीएम ने कहा कि आॅपरेशन सिंदूर में आतंकवादियों के 9 ठिकाने तबाह किए गए।

सरकार ने ना सिर्फ बॉर्डर सील किए, बल्कि सिंधु जल संधि भी निलंबित करते हुए पाकिस्तान पर चोट की है। हमारी केंद्र की सरकार ने आतंकवादी नेटवर्क का भंडाफोड किया गया है। पीएम मोदी की विदेश कूटनीति के परिणाम के चलते ही पाकिस्तान दुनिया से अलग थलग पड़ गया है। यह युद्ध नहीं भारत का प्रतिशोध था।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में 17 मई से बदलेगा मौसम, 8 जिलों में बारिश की संभावना