Faridabad News: फरीदाबाद में भाजपा विधायक मनमोहन भड़ाना का फार्महाउस तोड़ा

0
92
Faridabad News: फरीदाबाद में भाजपा विधायक मनमोहन भड़ाना का फार्महाउस तोड़ा
Faridabad News: फरीदाबाद में भाजपा विधायक मनमोहन भड़ाना का फार्महाउस तोड़ा

पानीपत के समालखा से विधायक है मनमोहन भड़ाना
Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में पानीपत के समालखा से भाजपा विधायक मनमोहन भड़ाना के फार्महाउस प्रशासन तोड दिया है। प्रशासन की टीम ने 5 जेसीबी और एक पोपलेन की मदद से कार्रवाई की। इस दौरान विधायक मनमोहन भड़ाना की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने वन एवं नगर निगम की ओर से की जा रही तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया। वहीं, इस पर विधायक का कहना है कि उनका फार्महाउस अवैध नहीं था। उनके पास इसके सभी वैध कागज हैं। उन्होंने कहा- मैंने खुद अपना फार्महाउस गिरवाया है, क्योंकि लोगों को लग रहा था कि मैं सरकार में हूं इसलिए मेरे फार्महाउस पर कार्रवाई नहीं हो सकती। विधायक का यह फार्महाउस गांव अनंगपुर में स्थित है।

मेरे पास सभी वैध दस्तावेज

इस बारे में विधायक मनमोहन भड़ाना का कहना है कि यह करीब 40 साल पुराना फॉर्म हाउस था। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहीं बैठता था, लेकिन गेहूं के साथ घुन पिसता है। भड़ाना ने कहा कि 1980 में जब फॉरेस्ट एक्ट आया था। उससे पहले का हमारा यह फॉर्म हाउस है। मेरा जन्म भी यहीं का है। इसकी हमारे पास रजिस्ट्री समेत सभी दस्तावेज हैं। लेकिन, लोग कह रहे थे कि मैं सरकार में हूं, इसलिए मेरा यह फॉर्म हाउस बच जाएगा। लोगों के इसी भ्रम को तोड़ना था, इसलिए मैंने खुद यह तोड़फोड़ करवाई है। तोड़फोड़ होना मेरी जानकारी में पहले से था। हम फिर से कोर्ट जाएंगे और केस जीतेंगे।

ग्रामीणों ने सूरजकुंड रोड किया जाम

वहीं फरीदाबाद में अरावली पर्वत श्रृंखला में अवैध निर्माणों को लेकर वन विभाग द्वारा की जा रही तोड़-फोड़ के विरोध में गांव अनंगपुर के लोगों ने सूरजकुंड रोड पर जाम लगा दिया। अनंगपुर गांव के देशराज, संजय भडाना, राकेश, उदयवीर, कर्मवीर, सूरज ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट में गलत तथ्य पेश कर रहे हैं। उनका गांव सैकड़ों साल पुरना है। जिस समय वन विभाग को लेकर कोई कानून नहीं बना था। उस समय से उनका गांव बसा हुआ है।

अधिकारियों के आश्वासन पर खोला जाम

सूरजकुंड रोड़ पर जाम की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने जाम लगा रहे लोगों को आश्वासन दिया कि वह ग्रामीणों की बात को हाई अथॉरटी तक पहुंचाएंगे। जिसके बाद लोगों ने जाम को खोल दिया और सड़क पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चालू हो गया।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में 5600 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती रद्द