Jind News: भाजपा का संगठन पर कंट्रोल जीरो, कई पदाधिकारियों ने छोड़ी दी पार्टी: दुष्यंत चौटाला

0
394

Jind News (आज समाज) जींद: जींद के जजपा कार्यालय पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री व उचाना से जजपा प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा अपने संगठन से कंट्रोल पूरी तरह से खो चुकी है। पिछले दो दिनों में चार पूर्व मंत्री, 15 से ज्यादा पूर्व विधायक, 12 जिला अध्यक्ष, सैकड़ों ब्लाक अध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्ष भाजपा को छोड़कर जा चुके हैं। इससे ये साबित होता है कि भाजपा का संगठन पर कंट्रोल नहीं रहा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह एक बुलबुला था, जो फूट चुका है। पार्टी छोड़ने वालों की लिस्ट और बढ़ने वाली है। प्रदेश में आने वाले समय में एसपी व जजपा गठबंधन प्रदेश को मजबूत नेतृत्व देगी। जजपा व एएसपी गठबंधन की दूसरी लिस्ट भी जल्द जारी की जाएगी। एएसपी के चंद्रशेखर के परिवार में किसी क्षति के कारण उन्हें जाना पड़ा, नहीं तो अब तक लिस्ट आ चुकी होती।