Bihar Elections: भारतीय जनता पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

0
84
Bihar Elections
Bihar Elections: भारतीय जनता पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची
  • राजग ने पहले कर दी है सीट बंटवारे की घोषणा

BJP Releases first candidates list, (आज समाज), नई दिल्ली/पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बता दें कि प्रदेश में अगले महीने दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सीट बंटवारे की पहले घोषणा कर चुका है। राजग में बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), भजापा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav-2025: मैं इस बार का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहा : पवन सिंह

101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे बीजेपी और जेडीयू 

बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को भी छह सीटें मिली हैं और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में 29 सीटें आई हैं। बिहार में पहले चरण में 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को मतगणना के साथ ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू

फर्स्ट फेज में बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसके लिए नामांकन भरना शुरू हो गए हैं। नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है। 18 अक्टूबर को जांच होगी और 20 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे।

2020 के देखने को मिला था कड़ा मुकाबला 

बता दें कि फर्स्ट फेज की 121 सीटों पर पिछली बार यानी 2020 के विधानसभा चुनावों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। भाजपा को 121 में 32 और लालू की पार्टी आरजेडी को 41 सीटें मिली थीं। वर्तमान में भाजपा के पास 121 में से 38 विधायक हैं। 2020 के चुनावों में जेडीयू को 121 में  से 23 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Live: महागठबंधन हो या एनडीए, सीट शेयरिंग पर खींचतान जारी, भाजपा की पहली सूची आज शाम तक