Bhiwani News : केवल विजय का नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का उत्सव भी है तिरंगा यात्रा : जयसिंह वाल्मीकि

0
65
Bhiwani News : केवल विजय का नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का उत्सव भी है तिरंगा यात्रा : जयसिंह वाल्मीकि
वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि

(Bhiwani News) भिवानी। वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता भारतीय सेना की रणनीतिक चतुराई, अटूट साहस और राष्ट्र के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।

यह ऑपरेशन ना केवल दुश्मन के मंसूबों को नाकाम करने वाला एक सैन्य अभियान था, बल्कि भारतीय सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाला निर्णायक मोर्चा भी था। ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता के बाद हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व तथा राज्यसभा सांसद किरण चौधरी एवं सिंचाई एवं जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के संयोजन में निकाली जा रही है, वह केवल विजय का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का उत्सव है जो हर भारतीय सैनिक के दिल में बसी होती है।

तिरंगा यात्रा केवल एक रैली या परेड नहीं होती

भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक रैली या परेड नहीं होती, यह उन वीर जवानों के लिए चलती-फिरती श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा बच्चों और युवाओं के मन में सैनिक बनने की भावना को जागृत कर रही है, वे ना केवल सेना के प्रति आकर्षित हो रहे है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर प्रेरित हो रहे है।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट के 9वें स्थापना दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आगाज