Bhiwani News : छात्रा कीर्ति ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

0
164
Bhiwani News : छात्रा कीर्ति ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता छात्रा का स्वागत करते महाविद्यालय स्टाफ सदस्य।

(Bhiwani News) भिवानी। स्थानीय आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा कीर्ति ने स्थानीय चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 22 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी।

कीर्ति ने इससे पहले उत्तर भारत विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में रजत पदक भी हासिल किया था। जो चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में आयोजित की गई थी। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कीर्ति को शुभकामनाएं दीं और उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग की कोऑर्डिनेटर डॉ. रेनू, विभागाध्यक्ष नेहा, प्रध्यापिका डॉ. मोनिका सैनी को भी बधाई दी।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों द्वारा आंतरिक प्रतिभा को निखारना भी जरूरी : शिवरत्न गुप्ता