Bhiwani News : राज्य स्तरीय समारोह में जिला में प्रथम रही पीएम श्री रा.व.मा.वि. भानगढ़ की प्राची

0
116
Bhiwani News : राज्य स्तरीय समारोह में जिला में प्रथम रही पीएम श्री रा.व.मा.वि. भानगढ़ की प्राची
पीएम श्री रा.व.मा.वि. भानगढ़ की छात्रा प्राची को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री।
  • विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी से बढ़ता है ज्ञान व आत्मविश्वास : प्राचार्य दिलबाग सिंह बाजिया

(Bhiwani News) भिवानी। पानीपत में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जिला के गांव भानगढ़ स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्राची ने अंकनाद प्रतियोगिता में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा प्राची की उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य दिलबाग सिंह बाजिया ने बधाई दी तथा कहा कि छात्रा प्राची की उपलब्धि ने न केवल अभिभावकों, बल्कि समस्त स्कूल स्टाफ सदस्यों व ग्रामीणों को भी गौरवान्वित किया है।

आयोजनों से विद्यालय में एक सकारात्मक और उत्साहजनक वातावरण बनता है

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में विजेता का स्वागत करने से अन्य विद्यार्थी भी परिश्रम करने और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यालय में एक सकारात्मक और उत्साहजनक वातावरण बनता है, जो शिक्षा और सह-पाठयक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देता है।

प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान जरूरी नहीं है, बल्कि उन्हे शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है। जिससे ना केवल उनका ज्ञान बढ़ता है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोत्तरी होती है। जो कि एक सफल नागरिक बनने के लिए बहुत आवश्यक है। इस मौके पर अध्यापिका मंजू सहित समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : नया बाजार में गिरिराज हार्डवेयर की पांच मंजिला इमारत में लगी आग