Bhiwani News : आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी : सांसद धर्मबीर सिंह

0
76
Bhiwani News : आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी : सांसद धर्मबीर सिंह
भिवानी में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल गणमान्य लोग।
  • भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने लगाए गगन भेदी नारे

(Bhiwani News) भिवानी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादी हमले का भारतीय सेना द्वारा सिंदूर ऑपरेशन से करारा जवाब दिए जाने पर भारतीय सेना के सम्मान में शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह, भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ और बवानी खेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि सहित हजारों की संख्या में शामिल हुए, जिसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।

तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा यात्रा किरोड़ीमल पार्क के पास पंडित नेकीराम लाइब्रेरी से शुरू हुई, जो घंटाघर चौक से बिचला बाजार होते हुए जैन चौक पर संपन्न हुई। सांसद धर्मबीर सिंह ने अपना संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी।

पाकिस्तान ने फिर से ऐसी आतंकी हरकत की तो उसको मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा

यदि पाकिस्तान ने फिर से ऐसी आतंकी हरकत की तो उसको मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को खुली छूट दी हुई है कि उनको इसके बारे में इजाजत लेने की भी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज देश का हर आदमी भारतीय सेना के साथ में खड़ा है। देश भर में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं के माध्यम से भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम किया जा रहा है।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि भारत आतंकवाद को बिल्कुल भी सहन नहीं करेगा। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र नेतृत्व में आज पूरा देश एक है और भारतीय सेना के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि हमने एकसाथ मिलकर देश को और अधिक ताकतवर बनाना है।

भारतीय सेना के हमले को पाकिस्तान बिल्कुल भी सहन नहीं कर पाया

विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि भारतीय सेना के हमले को पाकिस्तान बिल्कुल भी सहन नहीं कर पाया। भारतीय सेना ने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलने का काम किया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने अपने संबोधन से तिरंगा यात्रा में शामिल हजारों की संख्या में युवाओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भारत युवा शक्ति का देश है। जिस देश में सबसे अधिक संख्या युवाओं की होती है, वह देश उतना ही अधिक ताकतवर होता है।

यह भी पढ़ें : Jind News : सफीदों में निकाली गई तिरंगा यात्रा