Bhiwani News : मांगें पूरी न होने पर हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ ने जताया रोष

0
118
Bhiwani News : मांगें पूरी न होने पर हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ ने जताया रोष
कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद कर्मचारी।
  • कर्मचारी बोले मांगे पूरी नहीं हुई तो करेंगे आर-पार का संघर्ष

(Bhiwani News) भिवानी। हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडीडी मैकेनीकल वर्कस यूनियन मुख्यालय चरखी दादरी संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की रा’य कमेटी व जिला भिवानी, चरखी दादरी की कार्यकारिणी की बैठक चिडिय़ा घर रोड़ स्थित यूनियन कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर सिंह शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव सन्दल सिंह राणा ने किया। बैठक में पूरे प्रदेश भर से पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में जिला भिवानी व चरखी दादरी के ब्रांचों के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में पूरे प्रदेश में 17 मार्च से & अप्रैल तक हुए जिला स्तरीय रोष प्रदर्शनों की समीक्षा की गई। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि पूरे प्रदेश में जोरदार रोष प्रदर्शन हुए हैं इनसे ऐसा लगता है कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों के प्रति पूरी तरह से जागरूक हैं।

संगठन आगे रणनीति बनाकर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ेगा

यदि सरकार संगठन से बातचीत करके कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं करती है तो संगठन आगे रणनीति बनाकर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि ब्लॉक 2020 से 202& की बकाया एलटीसी का भुगतान किया जाए।

2018-19 में लगे कर्मचरियों की वरिष्ठता सूची बनाई जाए, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के द्वारा लगे सभी कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी दी जाए तथा जो एकट पास किया है उसे लागू किया जाए, पब्लिक हैल्थ में ग्रामीण वाटर वर्कशों को पंचायत के अधिन न किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए नई पेंशन स्कीम बंद की जाए, मैडिकल कैस लैस की सुविधा पूर्ण रूप से लागू की जाए, कर्मचारियों के 440 रूपये वृद्धि भत्ता के पैसे एक मुस्त न देकर पहले की तरह प्रत्येक माह वेतन में जोडकऱ दिया जाए।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : छात्र ही विश्वविद्यालय की ऊर्जा शक्ति है : कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी