- भाजपा के बनाए अराजकता के माहौल में राहुल गांधी खड़े है देश विरोधी ताकतों के सामने : बिरेंद्र सिंह
(Bhiwani News) भिवानी। पूर्व केंद्रीय चौ. बिरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज देश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। भाजपा ने लोगों को जात-पात व धर्म के नाम पर बांटकर देश की एकता व अखंड़ता को तोडऩे का काम किया है। इसी बीच सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ही ऐसे नेता है, जो निर्भीक होकर देश को तोडऩे वाली ताकतों का सामना कर रहे है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बिरेंद्र सिंह स्थानीय रोहतक गेट स्थित पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज के आवास पर जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश देते हुए आज देश हित में सभी देशवासियों को एकजुट रहने की जरूरत है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी अपना हित साधने के लिए लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बिरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक मंच पर आकर राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का काम करें, ताकि देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देकर देश में शांति, अमन व भाईचारे को कायम रखा जा सकें। जिससे देश को नई ताकत मिले।
बड़े से बड़े नेता को व छोटे से छोटे कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान मिलेगा
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहली बार कांग्रेस कार्यालय हरियाणा में आए है, इसका असर प्रदेश में ही नहीं आसपास के प्रदेशों में भी पड़ेगा और एक नई कांग्रेस हरियाणा में खड़ी होगी। जिसमें ना कोई धड़ा होगा ना ही कोई खेमे बंदी होगी। सिर्फ अब होगी तो राहुल गांधी की कांग्रेस होगी जिसका बड़े से बड़े नेता को व छोटे से छोटे कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान मिलेगा तथा हर वर्ग को अपने हिस्सेदारी मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज, अशोक सिवाच, राज सिंह गागडवास, अधिवक्ता ब्रह्मानं सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।