Bharat Vikas Parishad Shakha भारत विकास परिषद शाखा के सदस्यों ने किया श्रमदान

0
629
Bharat Vikas Parishad Shakha

Bharat Vikas Parishad Shakha

संजीव कौशिक, रोहतक
रविवार को गोहाना रोड स्थित श्मशान घाट में भारत विकास परिषद रोहतक शाखा के सदस्यों ने श्रमदान किया। वहां लगे पौधों का रखरखाव किया उनको पानी दिया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक संजय भाटिया ने कहा कि रोहतक शाखा के सदस्यों ने श्मशान घाट की पूर्ण व्यवस्था का जिम्मा उठाया।

उन्होंने कहा कि हर रविवार को शाखा के सदस्य यहां श्रमदान करेंगे व श्मशान घाट की मूलभूत समस्याओं को दूर करेंगे। इस मौके पर श्मशान घाट के प्रधान मनमोहन आजाद शाखा अध्यक्ष लोकेश जैन सचिव विक्रांत शर्मा दिनेश बिंदल, डॉ अशोक बंसल, अशोक गुप्ता, आनंद कुमार गर्ग, मंजू बिंदल, रजत जैन संजय भाटिया, अशोक ठकराल, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।