Saina Nehwal: बैंडमिटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पति से लेंगी तलाक

0
94
Saina Nehwal: बैंडमिटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पति से लेंगी तलाक
Saina Nehwal: बैंडमिटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पति से लेंगी तलाक

कहा- आपसी सहमति से अलग होने का लिया फैसला
Saina Nehwal (आज समाज) चंडीगढ़: बैंडमिटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पति से अलग होगी। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। साइना नेहवाल ने इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली है। जिसमें लिखा है कि जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है।

बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम शांति और ग्रोथ का विकल्प चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद। बैंडमिटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 2018 में लव मैरिज की की थी।

हिसार में हुआ जन्म

साइना नेहवाल के पिता हरवीर सिंह नेहवाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बड़ौत के रहने वाले हैं। हरवीर सिंह हरियाणा के हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में साइंटिस्ट थे। इसी दौरान साइना का जन्म हुआ। साइना की शुरूआती पढ़ाई विवि के कैंपस स्कूल से हुई थी। इसके बाद पिता की ट्रांसफर हैदराबाद हो गई थी।

2018 में की थी शादी

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल पहले शादी की थी। साइना और पारुपल्ली हैदराबाद में स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान मिले थे। दोनों इस खेल में काफी आगे बढ़े। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में दोनों न शादी की थी।

ये भी पढ़ें : नूंह में आज इंटरनेट रहेगा बंद