एलिसा हीली के नेतृत्व में उतरेगी पूर्व चैंपियन टीम, भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से खेला जाएगा विमेंस वनडे वर्ल्ड कप
Women’s ODI World Cup 2025 (आज समाज), खेल डेस्क : विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब करीब 25 दिन का समय शेष बचा है। भारत और श्रीलंका में खेला जाने वाला यह वर्ल्ड कप 30 सितंबर से शुरू होगा। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इंदौर में पहला मैच खेलेगी मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना अभियान 1 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू करेगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को टीम कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का रोमांचक मुकाबला 22 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा।
इस तरह है ऑस्ट्रेलिया की विमेंस टीम
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने शुक्रवार को 15 मेंबर्स स्क्वॉड का ऐलान किया। टीम की कप्तानी एलिसा हीली करेंगी। भारत और श्रीलंका में होने वाले टूनार्मेंट का आगाज 30 सितंबर से होगा। टूर्नांमेंट में 28 लीग और 3 नॉकआउट मैच होंगे।
डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम आठवां वनडे खिताब जीतने उतरेगी। टीम में 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले भी वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं। ये प्लेयर्स 2022 में न्यूजीलैंड टूनार्मेंट का हिस्सा थीं। वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम एलिसा हीली (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, एलेना किंग, फोबे लिचफील्ड, सोफी मोलिन्यूक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहैम।
भारत को झटका, यस्तिका भाटिया वर्ल्ड कप से बाहर
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बैटर यस्तिका भाटिया घुटने में चोट के कारण बाहर हो गई हैं। उमा छेत्री ने स्क्वॉड में यस्तिका को रिप्लेस किया। प्रेपरेशन कैंप में इंजर्ड हुईं यस्तिका वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया इस वक्त विशाखापट्टनम में तैयारी कर रही है। इसी कैंप में प्रैक्टिस के दौरान यस्तिका को घुटने में चोट लग गई। 23 साल की उमा छेत्री ने यस्तिका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्क्वॉड और वर्ल्ड कप स्क्वॉड में रिप्लेस किया। छेत्री ने भारत के लिए 7 टी-20 खेले हैं, वे अब तक वनडे डेब्यू नहीं कर सकीं।