Ambala News: थाना साईबर क्राइम अंबाला में दर्ज टेलीग्राम द्वारा धोखाधड़ी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

0
292
Ambala News

Ambala News: अंबाला। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निदेर्शानुसार व एएसपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में  अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व साईबर धोखाधड़ी के आपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना साईबर क्राइम अम्बाला में दर्ज टेलीग्राम पर लिंक भेजकर कर एक बड़ी रकम की धोखाधड़ी करने के मामले में 20 अक्तूबर 2024 को  पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी ब्रहदत्त, विनोद कुमार, सुनील कुमार निवासी चाहर वाला थाना नाथूसरी चोकटा जिला सिरसा व सुशील कुमार उर्फ मोनू निवासी गाँव केहरवाला थाना रानियाँ सिरसा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया था।

आरोपियों से 03 लाख 80 हजार रुपए नकदी, मोबाइल, सिमकार्ड बरामद किया गया है। आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

शिकायतकर्ता जसबीर सिहँ निवासी अम्बा विहार नजदीक परशुराम नगर जिला अम्बाला ने 18 सितम्बर 2024 को थाना साईबर क्राइम अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 06 सितम्बर 2024 से 11 सितम्बर 2024 के दौरान किसी अज्ञात ने टेलीग्राम पर लिंक भेजकर उससे एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी की है।

इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।