Ahoi Ashtami Vrat: कल रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत

0
67
Ahoi Ashtami Vrat: कल रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत
Ahoi Ashtami Vrat: कल रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत

इन चीजों का करें दान, संतान को मिलेगी तरक्की
Ahoi Ashtami Vrat, (आज समाज), नई दिल्ली: हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी का विशेष महत्व है। यह व्रत संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को यह व्रत किया जाता है। इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 13 अक्टूबर यानी की कल रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन दान का बहुत महत्व है। ऐसा कहते हैं कि दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है, तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि इस दिन क्या दान करना चाहिए?

अन्न और वस्त्र का दान

किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को गेहूं, चावल, या किसी भी अनाज का दान करें। साथ ही, बच्चों के लिए नए कपड़े दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

दूध और सफेद मिठाई

अहोई अष्टमी के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसे में किसी मंदिर या गरीब को दूध, दही, चीनी, या सफेद रंग की मिठाई का दान करें। ऐसा करने से जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएं की कमी नहीं होती है।

फल और गुड़

इस पावन दिन पर संतान की शिक्षा और करियर में उन्नति के लिए गुड़ और पीले रंग के फल का दान करें। गुड़ का दान करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, जिससे संतान में नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता है।

दक्षिणा का दान

अहोई अष्टमी किसी ब्राह्मण को धन का दान जरूर करें। इस दान से संतान को बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे उसकी प्रगति और सुरक्षा होती है। इसके साथ ही जीवन सुख-समृद्धि और उन्नति से भरा रहता है।