पंकज सोनी, भिवानी:
आदर्श ब्राह्मण सभा ने रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभा के पदाधिकारियों ने अपनी बहन सभा की महिला अध्यक्ष माया शर्मा व उपाध्यक्ष सुमन शर्मा के घर पर जाकर राखी बंधवाई और उनसे आशीर्वाद लिया। सभा के संस्थापक अध्यक्ष आर.के.शर्मा ने कहा कि रक्षा बंधन भाई -बहन के  प्रेम का त्यौहार है। बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी रक्षा का संकल्प लेती है। सभा के अध्यक्ष किशन कौशिक ने कहा कि रक्षा बंधन पर्व पर आज सभा के सभी सदस्य एवं पदाधिकारीगण शपथ लेते हैं कि असहाय व जरूरतमंद महिलाओं की मदद की जाएगी। इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभा द्वारा भविष्य में कुछ योजनाएं भी चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों में बढ़चढ़कर भाग लेती है। इस अवसर पर एडवोकेट सुनील शर्मा, स्वतंत्रता शर्मा, सुभाष शर्मा, अनिल आश्री, कुलभूषण भारद्वाज, अशोक शर्मा, राजकुमार तालू, डा.पवन शर्मा, विजय शर्मा, भीम शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद थे।
Sign in
                            Welcome! Log into your account
                            
                            
                            
                            Forgot your password? Get help
                            
                            
                            
                            
                        Password recovery
                            Recover your password
                            
                            
                            A password will be e-mailed to you.
                        

