
Gurugram News, (आज समाज), गुरुग्राम : गुरुग्राम में एक किशोर द्वारा 7 साल के बच्चे को टक्कर मारने का मामला सामने आया है, किशोर की इस हरकत पर पहले तो लोगों ने पकड़कर उसे पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है की नाबालिग गुरुग्राम के भोंडसी थाना क्षेत्र में कार सीख रहा था, इसी दौरान किशोर ने सड़क पर पिता के साथ जा रहे एक सात साल के बच्चे को टक्कर मार दी।
हड़बड़ी में उसने कार में ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलेटर दबा दिया
टक्कर के बाद किशोर घबरा गया और हड़बड़ी में उसने कार में ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलेटर दबा दिया। इस दौरान बच्चा बोनट में फंस गया, इसके बाद बच्चा करीब 25 मीटर तक घिसटता चला गया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान अश्विनी कुमार के बेटे युहान के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि कार को 15 साल किशोर चला रहा था और उसके एक युवक भी कार में बैठा था। उसके साथ युवक बैठा हुआ था।
कई सालों के लम्बे इंतजार के बाद उन्हें संतान हुई थी
युहान अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। अश्विनी मूल रूप से अलीगढ़ के इगलास के भेषमा गांव के रहने वाले हैं। अश्विनी परिवार समेत पिछले करीब 13 वर्षों से कृष्ण कुंज में रहते हैं और बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर का काम करते हैं। करीब 13 साल पहले उनकी शादी हुई थी और कई सालों के लम्बे इंतजार के बाद उन्हें संतान हुई थी। पुलिस ने उक्त मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है, जांच में सामने आया है कि आरोपी किशोर अपने चाचा की कार ड्राइव कर रहा था।
ये भी पढ़ें: Panipat News : कालीसिंह बाबा पर चढ़ावे को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिसकर्मी ने निभाई पुजारी की भूमिका

