Haryana Youth Congress: हरियाणा यूथ कांग्रेस 450 पदाधिकारियों ने ली शपथ

0
70
Haryana Youth Congress: हरियाणा यूथ कांग्रेस 450 पदाधिकारियों ने ली शपथ
Haryana Youth Congress: हरियाणा यूथ कांग्रेस 450 पदाधिकारियों ने ली शपथ

राष्टÑीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने दिलाई शपथ, कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए दीपेंद्र हुड्डा
Gurugram News (आज समाज) गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में आज हरियाणा यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। यूथ कांग्रेस के राष्टÑीय अध्यक्ष उदयभानु चिब नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में 450 से अधिक पदाधिकारियों ने शपथ ली है।

इनमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष शामिल हैं। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर दीपेंद्र हुड्डा का कार्यकताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ता उन्हें कंधे पर उठाकर मंच तक लेकर आए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान कार्यक्रम में प्रवक्ता के रूप में शामिल हैं।

भारत का संविधान खतरे में

कार्यक्रम के दौरान उदयभान ने कहा कि आज भारत के संविधान पर बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है। लोकतंत्र पर खतरा बना हुआ है। देश की सारी संवैधानिक संस्थाएं सत्ता के साथ समझौता कर चुकी हैं।

इलेक्शन कमिशन केंचुआ बन चुका है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने इलेक्शन कमिशन के पूरी तरह कपड़े उतारकर रख दिए हैं। उसका चेहरा बेनकाब करने का काम किया है। अधिकारी मुंह छिपाए बैठे हुए हैं।

लोगों तक पहुंचानी है सच्चाई

उदयभान ने यह भी कहा कि हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव चोरी किया गया था। इसके पर्याप्त सबूत हमारे पास हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी को चुनाव आयोग को बेनकाब कर सच्चाई लोगों तक पहुंचानी है।

ये भी पढ़ें : जींद में डॉक्टरों से फिरौती मांगने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस को देख फ्लाईओवर से कूदा, टांग में आया फ्रैक्चर

ये भी पढ़ें : रोहतक में युवती को लेने आई यूपी पुलिस की टीम पर किया पथराव, गाड़ी की टक्कर से रिटायड एसआई की मौत