Congress’s Pankhuri Pathak shared the mehndi ceremony photo on Twitter: कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक ने ट्विटर पर शेयर की मेहंदी रस्म की फोटो

0
638

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच पंखुड़ी ने शुक्रवार देर रात ट्विटर पर अपनी मेहंदी रस्म की एक फोटो शेयर की है। फोटो शेयर के साथ उन्होंने एक शायरी भी लिखी- ‘सत्य वह सूरज है जिसे फ़रेब के बादल ढक सकते हैं लेकिन बुझा नहीं सकते।’नोएडा के नवादा गांव के निवासी अनिल यादव एक दिसंबर को दिल्ली कैंट स्थित वसुंधरा वाटिका में पंखुड़ी पाठक से सात फेरे लेंगे। ह दोनों का प्रेम विवाह है जिसमें परिवार की रजामंदी है। अनिल यादव ने कहा कि दोनों परिवारों में तैयारियां चल रही हैं।